टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता में मात्र बड़े नामों का ही हाथ नहीं है, बल्कि ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनका योगदान अक्सर छिपा रह जाता है। इन्हीं में से एक हैं टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे, जिन्हें क्रिकेट जानकार और फैन्स ‘टीम इंडिया का साइलेंट मैच विनर’ भी कहते हैं।
मुश्किल परिस्थितियों में दुबे ने रन बनाएं
इस टूर्नामेंट में बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई हैं। आपको बता दें कि, दुबे ने मुश्किल परिस्थितियों में इंडिया टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ शिवम ने मात्र 31 गेंदों में धमाकेदार 66 रनों की पारी और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 25 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी ने टीम को मुश्किल समय में संभाला। इसके अलावा, उन्होंने 5 विकेट भी लेकर गेंदबाजी में योगदान दिया।
शिवम दुबे का बल्लेबाजी क्रम बार-बार बदलता रहा
दिलचस्प बात यह है कि बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे का बल्लेबाजी क्रम बार-बार बदलता रहा। उन्होंने नंबर 4, 5, 6 और 7 पर बल्लेबाजी करते हुए हर स्थिति में खुद को ढाला और टीम के लिए जरूरी रन बनाये। उनके ये प्रदर्शन संजू सैमसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसी टीम के स्टार खिलाड़ियों से कहीं कम नहीं रहे।
T-20 इंटरनेशनल मैचों में 860 रन बनाए
आपको बता दें कि, अगस्त 2023 के बाद से शिवम दुबे ने 50 T20 इंटरनेशनल मैचों में 860 रन बनाए और 26 विकेट लिए। इस दौरान 55 छक्के जड़कर बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने टीम इंडिया को कई मुश्किल परिस्थितियों में संभाला।
Comments (0)