भारतीय महिला टीम की स्टार बॉलर श्रेयांका पाटिल ने कहा कि, बचपन से ही उनका एक ही सपना था कि वह भारत के लिए क्रिकेट खेलें। उन्होंने बताया कि जब पहली बार उन्होंने बल्ला पकड़ा था, तभी से मन में भारतीय टीम की जर्सी पहनने का लक्ष्य तय कर लिया था।
मेरा सपना था कि मैं इंडिया के लिए क्रिकेट खेलूं
कार्यक्रम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल ने अपने क्रिकेट सफर से जुड़े कई अनुभव साझा किए। इस दौरान श्रेयांका ने कहा कि, जब से मैंने बल्ला पकड़ा, मेरा बस एक ही सपना था कि मैं इंडिया के लिए क्रिकेट खेलूं। उन्होंने आगे बताया कि जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला, तो वह पल उनके लिए बेहद खास था।
उस एहसास को शब्दों में बयां करना मुश्किल है
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल ने कहा कि, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के लिए पहला मैच खेलना उनके जीवन का सबसे गर्व वाला क्षण था। उन्होंने कहा कि उस एहसास को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। आपको बता दें कि, श्रेयांका भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उभरती हुई स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं और अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई अहम मौकों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
Comments (0)