लखनऊ - इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-68 में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
LSG ने रखा 197 रनों का लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के सामने 197 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा। पंजाब की ओर से ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में 69 रनों की तेज पारी खेलकर स्कोर को मजबूती दी।
श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक
आपको बता दें कि, पंजाब किंग्स की जीत के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की विस्फोटक पारी खेली।अय्यर की इस पारी में लगातार चौके-छक्के लगे। कप्तान ने मैच को एकतरफा बना दिया।
पंजाब ने 18 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
पंजाब किंग्स ने 197 रनों का लक्ष्य महज 18 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ श्रेयस अय्यर की टीम ने प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं।
लखनऊ की गेंदबाजी रही कमजोर
लक्ष्य का बचाव करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी प्रभावी नहीं रही। पंजाब के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और रन रेट को लगातार बढ़ाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।