भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल के समय में शानदार सफलता हासिल की है। उनकी कोचिंग में भारत ने ICC चैपियंस ट्रॉफी 2025 और टी-20 विश्वकप 2026 जैसे बड़े आईसीसी टूर्नामेंट जीते। इसके साथ ही वह दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय कोच बन गए हैं। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि गंभीर की असली परीक्षा अभी बाकी है।
2027 में होगी असली परीक्षा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि, व्हाइट-बॉल क्रिकेट में गौतम गंभीर का असली टेस्ट ICC वनडे विश्वकपमें होगा, जो दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। गांगुली ने आगे कहा व्हाइट बॉल में उनकी असली परीक्षा 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होगी। वहां की परिस्थितियां कठिन होती हैं और वही उनकी कोचिंग क्षमता को परखेंगी। लेकिन मुझे भरोसा है कि उनके पास जो टीम है, वह वहां भी सफल हो सकती है।
टी20 वर्ल्ड कप में शानदार वापसी
भारतीय क्रिकेट टीमने टी 20 विश्वकप 2026 के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ हार के बाद टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर सवाल खड़े हो गए थे। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और अंततः टूर्नामेंट जीतकर विश्व चैंपियन बन गई। इस जीत ने गंभीर की कोचिंग को काफी सराहना दिलाई।
भारतीय टीम पर भरोसा
पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने इस दौरान यह भी कहा कि, भारतीय टीम इस समय संतुलित और मजबूत है। उनके अनुसार अगर खिलाड़ी इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो 2027 में भी भारत खिताब का मजबूत दावेदार रहेगा।
Comments (0)