सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने 244 रन का विशाल लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल कर लिया, जो IPL इतिहास का चौथा सबसे बड़ा रनचेज बन गया।
चौथा सबसे बड़ा रनचेज, पंजाब किंग्स टॉप पर
हैदराबाद का यह रनचेज IPL इतिहास में चौथे नंबर पर है। सबसे बड़ा रनचेज पंजाब किंग्स के नाम है, जिन्होंने इसी सीजन 265 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
200+ रनचेज का नया रिकॉर्ड
IPL 2026 में हाई-स्कोरिंग मैचों का सिलसिला जारी है। इस सीजन में अब तक 10 बार 200 या उससे ज्यादा का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया गया है, जो एक सीजन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2025 में यह आंकड़ा 9 था।
रिकेल्टन का तूफानी शतक
मैच में रायन रिकेल्टन ने 44 गेंदों पर शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। यह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक है।
उन्होंने सनथ जयसूर्या और तिलक वर्मा के 45-45 गेंदों में बने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
फील्डिंग में चूक बनी हार की वजह
मुंबई की फील्डिंग भी मैच में कमजोर रही। नमन धीर ने ट्रेविस हेड के तीन आसान कैच छोड़े, जो टीम के लिए भारी साबित हुए।
मुंबई ने आजमाए सबसे ज्यादा खिलाड़ी
- इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने अब तक 22 खिलाड़ियों को मौका दिया है, जो किसी भी टीम से ज्यादा है।
- चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने 19-19 खिलाड़ियों को मौका दिया है।
- रिकॉर्ड्स से भरा रोमांचक मुकाबला हाई स्कोर, तेज शतक और बड़े रनचेज के चलते यह मुकाबला IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैचों में शामिल हो गया।