हैदराबाद। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को हराकर बड़ा इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया, वहीं पंजाब किंग्स के नाम आईपीएल का एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
हैदराबाद की धमाकेदार जीत
आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 34 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में पंजाब किंग्स की ओर से कूपर कोनोली ने शतक जरूर लगाया, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला और टीम लक्ष्य से दूर रह गई।
पैट कमिंस बने मैच के हीरो
हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पंजाब किंग्स के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
इस हार के साथ पंजाब किंग्स एक ही मैदान पर किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है। पंजाब की टीम राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगातार 9वीं बार हारी है। यह हार का सिलसिला साल 2015 से जारी है।
SRH ने तोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड
इससे पहले आईपीएल में किसी एक मैदान पर किसी टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था। चेन्नई ने 2010 से 2014 के बीच आरसीबी को चेपॉक में लगातार 8 बार हराया था।
अब सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ लगातार 9वीं जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव
इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई। अब सभी की नजरें आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले पर टिकी हैं।