टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रन का टारगेट दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 19 चौके और 18 छक्कों की मदद से 255 रन बनाए, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला फाइनल रिकॉर्ड 176 रन का था।
जवाबी पारी में न्यूजीलैंड ने 3.2 ओवर में दो विकेट पर 33 रन बना लिए हैं। टिम साइफर्ट क्रीज पर मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र (1 रन) को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वहीं, तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने फिन एलन को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट किया।
Comments (0)