टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 19 चौके और 18 छक्कों की मदद से 255 रन बनाए, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला फाइनल रिकॉर्ड 176 रन का था।
जवाबी पारी में न्यूजीलैंड ने 9 ओवर में 5 विकेट खोकर 83 रन बनाए। क्रीज पर टिम साइफर्ट और कप्तान मिचेल सैंटनर मौजूद हैं। साइफर्ट ने 52 रन बनाकर आउट हुए। 8वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्क चापमैन को बोल्ड कर दिया गया।
इससे पहले पावरप्ले में ग्लेन फिलिप्स (5 रन), फिन एलन (9 रन) और रचिन रवींद्र (1 रन) पवेलियन लौट चुके थे। अक्षर पटेल ने कीवियों के खिलाफ 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
Comments (0)