8 मार्च 2026 रविवार को भारत और न्यूजीलैंड की टीमें एक और आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में आमने सामने होने जा रही हैं। आपको बता दें कि, जब दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी तो इतिहास रच देंगी। इससे पहले आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में कभी ऐसा नहीं हुआ, जो अब होने जा रहा है। सूर्या के नेतृत्व में भारत और सेंटनर की कप्तानी में दोनों दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें हैं और जब ये आपस में टकराएंगी तो धमाका होना तय है।
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रच देंगी इतिहास
टी20 विश्व कप 2026 में जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने होंगी तो दुनिया की पहली ऐसी टीमें बन जाएंगी, जो आईसीसी टूर्नामेंट के तीनों फॉर्मेट का फाइनल खेलती हुई नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच साल 2000 में पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया था।तब चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दोनों टीमों भिड़ी थी। न्यूजीलैंड ने भारत को 4 रन से हराकर खिताब अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी। हालांकि तब इसे चैंपियंस ट्रॉफी नहीं, बल्कि आईसीसी नॉक आउट कहा जाता था।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल की टक्कर
इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमें साल 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी के फाइनल में भिड़ी थीं। उस साल भारत को निराशा हाथ लगी थी। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराकर खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद साल 2025 यानी अब से करीब एक साल पहले ही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इनकी टक्कर हुई। इस बार भारत ने फिर से बाजी मारी और न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था। इसके बाद अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल की टक्कर होगी।
Comments (0)