टी-20 विश्वकप 2026 फाइनल : भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी के रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि, यह महामुकाबला शाम 7 बजे शुरु होगा। मैच का टॉस 6:30 पर होगा। दोनों टीम की नजरें इस खिताब को अपने नाम करने पर होगी। जहां भारत इस मैच को जीतकर खिताब तीसरी बार जीतने पर होगी तो वहीं कीवी टीम इस मुकाबले पर जीतकर इतिहास रचेगी।
दोनों टीमों का सफर टूर्नामेंट में उतार-चढ़ाव भरा रहा
आपको बता दें कि, दोनों टीमों का सफर टूर्नामेंट में थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है। टीम इंडिया ने जहां फाइनल तक का सफर तय करने में एक मुकाबले में हार का सामना किया तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम को 2 मैचों में हार मिली थी। इसमें एक चीज जो दोनों टीमों में एक समान देखने को मिली वह यह कि उन्हें अहमदाबाद में एक-एक हार का सामना इस टूर्नामेंट में करना पड़ा है।
ट्रॉफी के लिए अगर कुछ दिल तोड़ने भी पड़े तो उन्हें हर्ज नहीं
ऐसे में इस फाइनल मुकाबले को लेकर दोनों ही टीमों का पलड़ा लगभग बराबर का ही देखने को मिल रहा है। इस खिताबी मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर का बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने भारतीय टीम को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि खिताब जीतने के लिए भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ने (उन्हें हराने) में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। सैंटनर ने कहा कि लक्ष्य भारतीय टीम को हराकर दर्शकों को शांत करना और ट्रॉफी जीतना है।
Comments (0)