ICC T-20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है, जहां भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगी। आपको बता दें कि, यह महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास इस बार इतिहास रचने का बड़ा मौका है, क्योंकि अगर भारत यह मैच जीतता है तो वह तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर सकता है और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम भी बन सकता है।
भारत ने सेमीफाइनल में खेला शानदार खेल
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। कप्तान सूर्या की अगुवाई में टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सबसे बड़े हथियार माने जा रहे हैं, जो अपनी सटीक गेंदबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं।
भारत, न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं लेगा
हालांकि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हल्के में लेना भारत के लिए आसान नहीं होगा। कीवी टीम के पास Finn Allen, Glenn Phillips और कप्तान Mitchell Santner जैसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी समय मैच का पासा पलट सकते हैं। ऐसे में भारत को इन खिलाड़ियों से खास तौर पर सावधान रहने की जरूरत होगी।
Comments (0)