टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के Wankhede Stadium में शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा।
दोनों टीमें लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2022 और 2024 में भी दोनों के बीच मुकाबले हुए थे, जिनमें दोनों टीमों ने 1-1 जीत दर्ज की थी। इन सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम ने बाद में फाइनल भी जीता था।
दोनों टीमों के लिए छठा सेमीफाइनल:
भारत की टीम छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर रही है। इससे पहले टीम 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में भी टॉप-4 में शामिल रही और 5 में से 3 सेमीफाइनल जीते।
इंग्लैंड भी छठी बार सेमीफाइनल खेल रहा है। टीम ने 2010, 2016, 2021, 2022 और 2024 में इस स्टेज तक पहुंचा और 3 सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी।
टी-20 वर्ल्ड कप में कुल छठा मुकाबला
भारत और इंग्लैंड अब तक कुल 29 टी-20 मैच खेल चुके हैं। भारत ने 17 और इंग्लैंड ने 12 मैच जीते। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों ने 5 मुकाबले खेले, जिनमें भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 2 मैचों में जीत दर्ज की।
Comments (0)