टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का 8वां मैच आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा। टॉस शाम 6.30 बजे होगा।
हारने वाली टीम बाहर होगी
यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है। हारने वाली टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम के पास अगले राउंड में जगह बनाने का मौका बना रहेगा। जीतने वाली टीम को वेस्टइंडीज के परिणाम का भी इंतजार करना होगा। अगर वेस्टइंडीज पहला मैच जीत जाती है, तो सुपर-8 में राह और भी चुनौतीपूर्ण हो जाएगी।
सुपर-8 में दोनों टीमों की शुरुआत कमजोर रही है। भारत को पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया, जबकि जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज ने 107 रन से मात दी।
Comments (0)