T20 वर्ल्ड कप 2026 : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के मौजूदा प्रेसिडेंट सौरव गांगुली, वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की मैच जीताऊ नाबाद 97 रन की पारी से काफी इंप्रेस हुए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने संजू की पारी को शानदार बताते हुए, उन्हें एक अच्छा प्लेयर बताया। आपको बता दें कि, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू ने वेस्ट इंडीज को सुपर-8 के जरूरी मैच में हराकर टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचाया।
50 गेंदों में नाबाद 97 रन
टी-20 विश्वकप के सुपर-8 मैच में संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मात्र 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए, जिससे भारत को 196 रन के मुश्किल टारगेट को हासिल करने में मदद मिली। इसी के साथ भारत को मौजूदा वर्ल्ड कप के करो या मरो मुकाबले में 5 विकेट से जीत मिली।
संजू के मुरीद हुए दादा
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की इस पारी से सौरव गांगूली इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने कहा कि, संजू को लगातार भारत के लिए व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में खेलना चाहिए। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के मौजूदा प्रेसिडेंट गांगुली ने सैमसन की तारीफ करते हुए कहा कि, वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है। उसे व्हाइट-बॉल में लगातार भारत के लिए खेलना चाहिए।
विरोधी टीम को बुरी तरह नुकसान पहुंचाता है
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के मौजूदा प्रेसिडेंट सौरभ गांगुली ने भारत बनाम वेस्ट इंडीज मुकाबले पर कहा कि, यह एक तरह से क्वार्टरफाइनल था और संजू ने मैच की स्थिति देखकर जागरूकता दिखाई। इसके साथ ही दादा ने अपने बयान में आगे कहा कि, जब वह सेट हो जाता है, तो वह विरोधी टीम को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकता है।
इंग्लैंड, वेस्टइंडीज से ज्यादा मजबूत टीम है
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने कहा कि, आप जानते हैं, जब संजू क्रीज पर आता है, तो वह विरोधी टीम को नुकसान पहुंचाएगा। उसने स्थिति के हिसाब से खेला जो जरूरी है। आगे बोलते हुए गांगूली ने सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच पर बात करते हुए कहा कि, थ्री लायंस यानी इंग्लैंड वेस्ट इंडीज से ज्यादा मजबूत विरोधी टीम होगी। इसलिए भारतीय बल्लेबाजों का नजरिया कंडीशन के हिसाब से खेलना होना चाहिए। बता दें कि, भारत का 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल मुकाबला तय हो गया।
Comments (0)