T-20 World Cup 2026: भारतीय टीम ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। आपको बता दें कि, 1 मार्च (रविवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए सुपर-8 के आखिरी मुकाबले सूर्या की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से पराजित किया। इस मेगा मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 196 रनों का टारगेट मिला था, जिसे सूर्या की सेना ने चार गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सभी खिलाड़ियों की जमकरतारीफ की है।
संजू के मुरीद हुए सूर्या
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, स्पष्ट रूप से यह एक शानदार एहसास है। यह बिल्कुल क्वार्टरफाइनल जैसा मुकाबला था। जिस तरह लड़कों ने जज़्बा और हिम्मत दिखाई, वह काबिल-ए-तारीफ है।
संजू ने शानदार खेला - सूर्या
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, मैं हमेशा कहता हूं कि जो लोग धैर्य रखते हैं और मेहनत करते हैं, उनके साथ अच्छी चीजें जरूर होती हैं। जब वह (संजू) नहीं खेल रहा था तब भी उसने कड़ी मेहनत जारी रखी, और आज उसे उसी मेहनत का फल मिला है।
5 मार्च को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा
आपको बता दें कि, सूर्या की कप्तानी में भारत ने सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। दूसरे सेमीफाइनल में 5 मार्च को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैं बहुत आभारी हूं - संजू
वहीं जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू ने कहा कि, जिस दिन से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया, उसी दिन से देश के लिए खेलने का सपना देखा था। उन्होंने आगे कहा कि, आज लगता है कि मैं उसी दिन का इंतजार कर रहा था। मैं बहुत आभारी हूं।
Comments (0)