आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल बेहद रोमांचक होने वाला है, जहां सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम और सेंटनर की कप्तानी वाली टीम न्यूजीलैंड के खिताब आमने-सामने होंगी। आपको बता दें किय यह मेगा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च शाम 7 बजे खेला जायेगा।पिच का बात करें तो वानखेड़े स्टेडियम की तरह बल्लेबाजी के अनुकूल और बाद में स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है।
भारतीय टीम की नजर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर
इस मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। आपको बता दें कि, भारतीय टीम तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचने की कोशिश करेगी, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगा। इसके साथ ही इस बार टूर्नामेंट की प्राइज मनी भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
विजेता को करीब 27.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक विजेता टीम को लगभग 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी। वहीं फाइनल हारने वाली टीम को भी करीब 1.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 14.67 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों के लिए भी अच्छी इनामी राशि तय की गई है। आईसीसी ने इस बार कुल 13.5 मिलियन डॉलर का प्राइज पूल रखा है, जो पिछले टी20 वर्ल्ड कप से करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
सूर्यकुमार यादव (कप्तान) अभिषेक शर्मा/रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशमकोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन
Comments (0)