टी-20 विश्वकप 2026 : भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक रोमांचक और हाई स्कोरिंग मैच खेला गया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस सेमीफाइनल मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 499 रन बने। इस मैच के दौरान दोनों टीमों के बॉलर्स की जमकर पिटाई हुई।
बुमराह ने सिर्फ 8.2 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की
मुंबई के वानखेड़े की जिस पिच पर अन्य गेंदबाज 12 से अधिक की इकोनॉमी से रन लुटा रहे थे, वहीं बुमराह ने सिर्फ 8.2 की इकोनॉमी और अपने अंतिम 12 गेंदों सिर्फ 14 रन देकर इंग्लैंड का काम तमाम कर दिया। इस मैच के दौरान बुमराह ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए।
भारत ने दिया था इंग्लैंड को 254 रनों का लक्ष्य
भारतीय क्रिकेट टीम के द्वारा 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 17वें ओवर तक 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना चुकी थी। यहां से इंग्लैंड को जीत के लिए 18 गेंदों में 45 रन की जरूरत थी। टी20 क्रिकेट में यह स्कोर चेज हो जाता है।
इंग्लैंड को यहां तेजी से रन बनाने की जरूरत थी
इंग्लैंड को यहां तेजी से रन बनाने की जरूरत थी। लेकिन बुमराह टीम इंडिया की तरफ से पारी का 18वां ओवर फेंक रहे थे। उनका ये ओवर मैच का असली टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 6 रन खर्च किए और मुकाबले को भारत के तरफ मोड़ दिया। इंग्लैंड की पारी के 16वें ओवर में बुमराह ने केवल 8 रन दिए और उनके बल्लेबाजों पर दबाव बनाया था। बुमराह के ये दो ओवर टीम इंडिया के लिए काफी अहम साबित हुए।
Comments (0)