ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में सुर्यकुमार के नेतृत्व में आज यानी के गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium में उतरेगी। आपको बता दें कि, यह मैच भारत के लिए बेहद अहम है, क्योंकि साउथ अफ्रीका से मिली बड़ी हार के बाद टीम का नेट रन रेट काफी गिर चुका है। अब भारत को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत की जरूरत है।
अभिषेक की जगह संजू को मिलेगा मौका !
आपको बता दें कि, सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम को लेकर हो रही है। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है, ऐसे में उनकी जगह बिकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी क्रम में बदलाव पर विचार कर रही है, ताकि संतुलन और आक्रामकता दोनों बनाए रखी जा सके। वहीं तिलक वर्मा भी इस मेगी टूर्नामेंट में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जिससे मिडिल ऑर्डर पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
गेंदबाजी में भारत मजबूत नजर आ रहा है
वहीं गेंदबाजी में भारतीय क्रिकेट टीम मजबूत नजर आ रहा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और स्पिन के जादूगर वरुण चक्रवर्ती अच्छी लय में हैं। इस मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी तय मानी जा रही है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है। अक्षर की मौजूदगी से टीम को बैटिंग और बॉलिंग दोनों में संतुलन मिलेगा।
जिम्बाब्वे तेज गेंदबाजी के दम पर चुनौती दे सकती है
आपको बता दें कि, जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट में अभी तक बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। जिम्बाब्वे की टीम तेज गेंदबाजी के दम पर चुनौती दे सकती है। हालांकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 13 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 10 जीत दर्ज की है। टी20 वर्ल्ड कप में भी एकमात्र मुकाबला भारत ने जीता था।
Comments (0)