टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को भारत के हाथों 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक द्वारा छोड़ा गया कैच भारत के लिए बड़ा मोड़ साबित हुआ।
ब्रूक ने संजू सैमसन का कैच छोड़ा
आपको बता दें कि, मैच में इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने संजू सैमसन का कैच छोड़ा, जो क्रिकेट के लिहाज़ से आसान माना जाता है। ब्रूक ने ना तो सही अंदाज़ा लगाया और ना ही जंप लिया, जिससे गेंद उनके दाहिने हाथ से उछलकर जमीन पर गिर गई। इस ड्रॉप के बाद सैमसन ने अगले 35 गेंदों में 74 रन और जोड़कर भारत को विशाल स्कोर तक पहुँचाया।
हार के बाद हैरी ब्रूक ने मानी गलती
हार के बाद इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने अपनी गलती को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि, मैं यह मानता हूँ कि संजू सैमसन का कैच छोड़कर मैंने बहुत बड़ी गलती की। कैच मैच जीताते हैं। दुर्भाग्यवश, यह मेरे हाथ में नहीं रहा। यह हमेशा मेरे दिमाग में रहेगा। ब्रूक ने आगे बताया कि स्कोरबोर्ड बार-बार देखने के बावजूद उन्हें एहसास नहीं हुआ कि यह रन कितना महंगा साबित होने वाला है।
Comments (0)