साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के तीसरे सुपर-8 मैच में भारत को 188 रन का टारगेट दिया। अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए।डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा, डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में नाबाद 44 रन की योगदान दी।
भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके, वहीं अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।