क्रिकेट फैंस की नजरें 15 फरवरी पर टिकी हैं, जब ICC टी-20 विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित मैच में जहां रोमांच चरम पर होगा, वहीं कई व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी दांव पर होंगे। इन्हीं में से एक खास रिकॉर्ड टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के निशाने पर है।
पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स विराट के नाम
टी20 इंटरनेशनल में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है। आपको बता दें कि, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 मैचों में 11 छक्के जड़े हैं।
पाक के खिलाफ अभिषेक, रोहित और तिलक के 7-7 छक्के हैं
वहीं दूसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज युवराट सिंह हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 8 मुकाबलों में 9 छक्के लगाए थे। वहीं मौजूदा खिलाड़ियों की बात करें तो भारत के धुरंधर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और तिलक वर्मा—तीनों ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में 7-7 छक्के लगाए हैं।
तिलक के पास सुनहरा मौका
ऐसे में अगर टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा आगामी मुकाबले में 4 या उससे अधिक छक्के लगाने में सफल रहते हैं, तो वह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। भारत बनाम पाक मुकाबला हमेशा से रिकॉर्ड और यादगार पलों के लिए जाना जाता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार तिलक वर्मा अपने बल्ले से इतिहास रच पाते हैं या नहीं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि नए ‘सिक्सर किंग’ के उभरने का भी गवाह बन सकता है।
Comments (0)