आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और अफगानिस्तान की टीमों के बीच खेला जाएगा। पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम एक बार फिर खिताब के बेहद करीब पहुंचने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि अफगानिस्तान की युवा टीम इतिहास रचने और अंडर-19 क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान बनाने की कोशिश करेगी।
भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है
भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। टीम इंडिया ने खेले गए सभी मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है और अब उसकी नजर फाइनल में प्रवेश करने पर टिकी है। दूसरी ओर, अफगानिस्तान ने भी जबरदस्त खेल दिखाया है। अफगान टीम ने 5 में से 4 मुकाबले जीतकर सभी को चौंकाया है और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है।
इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की विजेता टीम शुक्रवार, 6 फरवरी को फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इंग्लैंड ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों टीमों के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में सवाल है कि इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देखा जा सकता है।
कहां और कैसे देखें IND vs AF U19 Match लाइव
भारत बनाम अफगानिस्तान अंडर-19 सेमीफाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
भारतीय टीम का स्क्वॉड
भारत - आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस एम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, दीवेंद्रन दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी.
अफगानिस्तान टीम का स्क्वॉड
महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल खान, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीज मिया खिल, नाजीफ अमीरी, खातिर स्टानिकजई,
नूरिस्तानी, अब्दुल अजीज, सलाम खान, वाहिद जादरान, जैतुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब, अकील खान ओबैद.
Comments (0)