आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 टीम में जगह मिल गई है। चयनकर्ताओं ने उन्हें आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए घोषित टी20 टीम में शामिल किया है। आईपीएल में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।
श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। वहीं तिलक वर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के संतुलन के साथ टीम का गठन किया है।
आईपीएल में किया था दमदार प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। इसके अलावा उन्हें टूर्नामेंट का मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का पुरस्कार भी मिला था।
उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका दिया गया है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वैभव आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश राणा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।