नई दिल्ली - 18 अगस्त 2008 का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में खास है। इसी दिन 19 साल के विराट कोहली ने पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पहनी थी। श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू में कोहली 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। तब शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि यह युवा खिलाड़ी आगे चलकर विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाजों में शामिल होगा। दिलचस्प बात यह है कि विराट का जर्सी नंबर भी 18 है और टीम इंडिया के लिए उनके सफर के 18 साल पूरे होने का मौका उनके करियर की उपलब्धियों को याद करने का शानदार अवसर है।
1. एक दशक में 20 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन
विराट कोहली दुनिया के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में हैं जिन्होंने एक दशक में 20 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए। 2010 से 2019 के बीच उन्होंने 386 मैचों में 20,960 रन बनाए।
2. वनडे में नॉन-ओपनर के तौर पर बड़ा रिकॉर्ड
वनडे क्रिकेट में नॉन-ओपनर बल्लेबाज के रूप में विराट ने पांच बार 150 से ज्यादा रनों की पारी खेली है। यह उनकी बड़ी पारियां खेलने की क्षमता को दिखाता है।
3. 2018 में ICC अवॉर्ड्स की हैट्रिक
साल 2018 विराट के करियर का बेहद खास दौर रहा। उन्होंने एक ही वर्ष में ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर, टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर और ODI प्लेयर ऑफ द ईयर का सम्मान हासिल किया।
4. लगातार 10 ODI पारियों में 995 रन
विराट ने एक समय लगातार 10 वनडे पारियों में 995 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक भी निकले।
5. सबसे तेज 10 हजार वनडे रन
कोहली ने सिर्फ 205 पारियों में 10 हजार वनडे रन पूरे करके उस समय नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
6. 15 अगस्त और 26 जनवरी से जुड़ा खास रिकॉर्ड
विराट के नाम 15 अगस्त और 26 जनवरी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में शतक लगाने का खास भारतीय रिकॉर्ड भी दर्ज है।
7. SENA देशों में शानदार प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में टेस्ट क्रिकेट में रन बनाना चुनौतीपूर्ण माना जाता है। विराट ने इन सभी परिस्थितियों में शतक लगाकर अपनी तकनीक और मानसिक मजबूती साबित की।
विराट की कहानी सिर्फ रिकॉर्ड्स की नहीं
विराट कोहली का सफर केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है। 19 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले इस बल्लेबाज ने धीरे-धीरे खुद को भारतीय क्रिकेटकी सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में स्थापित किया। कप्तानी से लेकर बल्लेबाजी तक उन्होंने कई यादगार अध्याय लिखे।
उनके करियर में उतार-चढ़ाव भी आए, लेकिन हर बार उन्होंने वापसी की। यही वजह है कि 18 अगस्त 2008 को 12 रन पर खत्म हुई पहली पारी से शुरू हुआ सफर आज करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों के लिए प्रेरणा बन चुका है।

18 रिकॉर्ड जो विराट को ‘किंग’ बनाते हैं:
- 28,000+ अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज।
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 85 शतक।
- वनडे में 14,000 रन सबसे तेज पूरे करने वाले बल्लेबाज।
- वनडे में 14,000 रन तक पहुंचने में सिर्फ 287 पारियां।
- वनडे में 54 शतक—इस प्रारूप में सर्वाधिक शतकों के मामले में शीर्ष पर।
- वनडे में 10,000 रन सिर्फ 205 पारियों में।
- वनडे में 8,000 रन लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे किए।
- वनडे में 58 के करीब करियर औसत के साथ 10,000+ रन क्लब में सबसे प्रभावशाली औसतों में से एक।
- 2013 में पहली बार ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बने।
- टी20 इंटरनेशनल में 4,188 रन के साथ भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल रहे।
- टी20 इंटरनेशनल में 1,000 रन सिर्फ 27 पारियों में पूरे किए।
- टी20 इंटरनेशनल में 2,000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाजों में रहे।
- टी20 इंटरनेशनल में 3,000 रन भी तेज गति से पूरे किए।
- 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 765 रन, जो एक वर्ल्ड कप संस्करण में रिकॉर्ड स्कोर रहा।
- 2023 वर्ल्ड कप में तीन शतक और 95.62 का औसत।
- 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 76 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने।
- ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।
- ICC टूर्नामेंटों में 50+ स्कोर के मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा।