विराट कोहली ने रोहित शर्मा का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली की टीम आरसीबी एक बार फिर से आईपीएल के फाइनल में है और हो सकता है कि खिताब भी जीत जाए। कहां तो 17 साल तक टीम एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई और अब बैक टू बैक दो बार इसके करीब पहुंचती हुई दिख रही है। कोहली अब इतने आगे निकल गए हैं कि उनकी बराबरी करना या फिर पीछे छोड़ना आसान काम तो नहीं होने वाला है।
विराट ने रोहित को छोड़ा पीछे
दरअसल विराट कोहली अब आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाल खिलाड़ी बन गए हैं, जहां इससे पहले रोहित शर्मा का नाम था, वहां अब उनका नाम लिख दिया गया है। कोहली ने अब तक 282 मैच आईपीएल के इतिहास में खेल लिए हैं। रोहित शर्मा के नाम 281 मैच आईपीएल में हैं। आरसीबी की टीम इस साल के आईपीएल में अब फाइनल में पहुंच चुकी है। इसलिए उन्हें एक और मैच खेलने का मौका मिलेगा। वही रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस बाहर हो चुकी है, यानी रोहित जहां थे, वहीं पर रहेंगे।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर धोनी है
इस लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद तीसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं। जिन्होंने 278 मैच खेल हैं। वैसे तो सबसे ज्यादा मैच धोनी के ही नाम थे, लेकिन इस साल उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं खेला, इसलिए विराट कोहली और रोहित शर्मा उनसे आगे निकल गए हैं। अब विराट कोहली को पीछे कर पाना आसान काम नहीं है। अगले सीजन भले ही रोहित उनसे आगे निकल जाएं। हालांकि जब तक ये दोनों खिलाड़ी खेलेंगे, ये आगे पीछे का खेल चलता रहेगा।