भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम इंडिया को ICC Men's T20 World Cup जीतने पर हार्दिक बधाई दी है। किंग कोहली ने अहमदाबाद में मिली इस ऐतिहासिक जीत को पूरे टूर्नामेंट में टीम द्वारा खेले गए शानदार और विस्फोटक क्रिकेट का परिणाम बताया।
पूरे टूर्नामेंट में खेला विस्फोटक क्रिकेट
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि, भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान जबरदस्त आत्मविश्वास और टीम भावना का परिचय दिया। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी शानदार जज्बा दिखाया और हर मुकाबले में जीत के लिए संघर्ष किया। यही कारण रहा कि टीम एक बार फिर विश्व चैंपियन बनने में सफल रही।
यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा नहीं है
विराट कोहली ने अपने बयान में आगे कहा कि, यह जीत केवल खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा नहीं है, बल्कि टीम मैनेजमेंट, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्यों की कड़ी मेहनत का भी परिणाम है। किंग कोहली ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह वास्तव में सराहनीय है।
यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है
उन्होंने सभी खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है। कोहली ने उम्मीद जताई कि टीम इंडिया आने वाले समय में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करती रहेगी और देश का नाम रोशन करती रहेगी।
Comments (0)