विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए टीम इंडिया के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा - U-19 भारतीय टीम को एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। Age Group Cricket और उससे आगे भी हमारा दबदबा जारी है। पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को बहुत बढ़िया।
विराट ने खिलाड़ियों की तारीफ की
भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज विराट कोहली के इस संदेश को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। रन मशीन के नाम से पहचान बनाने वाले विराट ने न केवल टीम के खिलाड़ियों की तारीफ की, बल्कि सपोर्ट स्टाफ के योगदान को भी खास तौर पर सराहा।
युवा खिलाड़ियों को बढ़ेगा हौसला
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट की बेंच स्ट्रेंथ बेहद मजबूत है और आने वाले समय में देश को कई नए सितारे मिलने वाले हैं। विराट कोहली समेत कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों की ओर से मिल रही बधाइयों ने युवा टीम का उत्साह और भी बढ़ा दिया है।
Comments (0)