भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने हाल ही में फिल्म धुरंधर: द रिवेंज को लेकर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कोहली ने इस फिल्म को एक अनोखा सिनेमाई अनुभव बताते हुए इसकी जमकर सराहना की।
ऐसा सिनेमाई अनुभव कभी नहीं देखा
विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने आज धुरंधर: द रिवेंज देखी और पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि भारत में उन्होंने इससे पहले ऐसा सिनेमाई अनुभव कभी नहीं देखा। उनके अनुसार, फिल्म ने हर तरह की भावनाओं को उभार दिया और लगभग 4 घंटे तक वह एक पल के लिए भी स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाए। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि इस फिल्म में उनकी प्रतिभा और विश्वास साफ झलकता है। उन्होंने आदित्य धर को “जीनियस” बताते हुए उनके काम को सलाम किया।
रणवीर की एक्टिंग को बेहद शानदार
इसके साथ ही कोहली ने फिल्म के कलाकारों की भी सराहना की, खासतौर पर रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को लेकर कहा कि इस फिल्म के बाद वह एक अलग ही स्तर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने रणवीर की एक्टिंग को “बेहद शानदार” और “WOW” बताया। कुल मिलाकर, विराट कोहली की इस प्रतिक्रिया के बाद धुरंधर: द रिवेंज को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।