IPL 2026 भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ चोट लगने के बाद भी उन्होंने खेल जारी रखा और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में मैदान पर उतरे। इस मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
मैं अभी पूरी तरह फिट नहीं
वहीं मैच के बाद RCB टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया है कि, वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनके घुटनों में हल्का दर्द बना हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत भी ठीक नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टीम के लिए मैदान पर उतरने का फैसला किया।
मैं धीरे-धीरे अपनी लय हासिल कर रहा हूं
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कहा कि, वह धीरे-धीरे अपनी लय हासिल कर रहे हैं और उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में वह और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उनके इस बयान के बाद फैंस में उनकी वापसी को लेकर उत्साह और उम्मीद दोनों बढ़ गई हैं।
MI के खिलाफ हुए थे चोटिल विराट
आपको बता दें कि, विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे इसके बाद वह फील्डिंग करने मैदान पर नही उतरे थे, लेकिन LSG के
विरोध किंग कोहली मैदान पर आए और शानदार बल्लेबाजी की इस दौरान उन्होंने विस्फोटक 49 रनों की पारी खेली। इस मैच के बाद ही उन्होंने अपनी चोट पर बात की है।