IPL 2026 ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए इस वक्त आईपीएल में जबरदस्त घमासान चल रहा है। करीब करीब हर मैच के बाद ये ये एक से दूसरे सिर पर चली जाती है, साथ ही नए नए दावेदार भी सामने आ जाते हैं। अभी की बात करें तो अभिषेक शर्मा को ऑरेंज कैप मिली हुई है, लेकिन अब विराट कोहली ने भी फिर से दावेदारी ठोक दी है। इस बीच भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कमाल का खेल दिखाते हुए पर्पल कैप पर कब्जा करने में कामयाबी हासिल कर ली है।
ऑरेंज कैप क लिए जबरदस्त जंग चल रही
इस साल के आईपीएल में भी ऑरेंज कैप क लिए जबरदस्त जंग चल रही है। अभी तक केवल तीन ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने 400 का आंकड़ा छू लिया है। विराट कोहली इसमें नहीं हैं, लेकिन वे इसके बेहद करीब जरूर हैं। उन्होंने एक बार फिर से इस कैप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। विराट कोहली से आगे अब तीन ही प्लेयर बचे हैं। पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 9 मैचों में 425 रन बनाए हैं। हेनरिक क्लासेन ने 9 मैच खेलकर 414 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी 400 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद कोहली का नंबर आता है।
कोहली ने इस सीजन 9 मैच में 379 रन बनाए हैं
विराट कोहली ने अब तक इस सीजन के आईपीएल में 9 मैच खेलकर 379 रन बनाए हैं। कोहली ने तीन अर्धशतक जमाने में कामयाबी हासिल की है। कोहली इस वक्त 54.14 के औसत और 165.50 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। उनके नाम 42 चौके और 15 छक्के दर्ज हैं। आरसीबी का टॉप 4 में रहना करीब करीब पक्का नजर आ रहा है। ऐसे में हो सकता है कि कोहली को बाकी प्लेयर्स से ज्यादा मैच खेलने का मौका मिले, इससे उनके पास ऑरेंज कैप जीतने के ज्यादा चांस रहेंगे।