BCCI ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को दी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।
हरमनप्रीत कौर कप्तान, मंधाना उपकप्तान
शनिवार को घोषित इस स्क्वॉड में पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की 11 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं पंजाब की नंदनी शर्मा को पहली बार वर्ल्ड कप टीम में मौका मिला है।महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन 12 जून से इंग्लैंड में होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयांका पाटिल और राधा यादव।