इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में वायरलेस चार्जिंग को काफी पसंद किया जाता है। आईफोन समेत कई प्रीमियम स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग ऑप्शन दिया जाता है। दरअसल वायरलेस चार्जिंग में किसी टाइप के चार्जर की जरूरत नहीं होती है, जिसकी वजह से काफी सारे मोबाइल, स्मार्टफोन यूजर वायरलेस चार्जिंग को पसंद करते हैं। आज कल की मॉडर्न कार में भी वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग का ऑप्शन दिया जाता है। लेकिन सवाल उठता है कि क्या प्रैक्टिकल यूज में वायरलेस चार्जिंग फायदेमंद है।
वायरलेस चार्जिंग सुविधाजनक लगती है, लेकिन इसमें कई दिक्कतें हैं। यह वायर्ड चार्जिंग से धीमी है और फोन को गर्म कर सकती है। इससे फोन महंगा होता है और अलग से चार्जर खरीदना पड़ता है। इसके अलावा, फोन को सही जगह पर रखना जरूरी होता है और इसमें ज्यादा बिजली खर्च होती है।
Comments (0)