BSNL 4G का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। अब इसको लेकर बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ कर दिया है कि अगले साल BSNL 4G आने वाला है। ये अगले साल मध्य तक आएगा और देश 6G पेटेंट में 10% शेयर हासिल कर लेगा। इंडस्ट्री इवेंट में सिंधिया ने कहा कि,पूरी दुनिया में आर्थिक और सामाजिक उथल-पुथल का दौर है, इसके बावजूद दुनिया भारत की तरफ से उम्मीद की किरण से देख रही है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घोषणा की है कि अगले साल मध्य तक BSNL का 4G नेटवर्क लॉन्च होगा। इसके साथ ही भारत 6G पेटेंट में 10% शेयर हासिल करने का लक्ष्य रख रहा है। देश में 5G नेटवर्क तेजी से फैलाया जा रहा है और अब तक 4.5 लाख टॉवर लगाए जा चुके हैं।
Comments (0)