गूगल ने यह भी कहा है कि जेमिनी के कई सारे फीचर्स जल्द ही जारी होंगे जो कि पेड यूजर्स के लिए होंगे।
गूगल ने अपने एआई टूल जेमिनी का नया एप भारत में लॉन्च कर दिया है। जेमिनी के नए एप के साथ नौ भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है जिनमें अंग्रेजी के अलावा हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं यानी अब आप इन भाषाओं में भी गूगल जेमिनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग में दी है।
गूगल ने यह भी कहा है कि जेमिनी के कई सारे फीचर्स जल्द ही जारी होंगे जो कि पेड यूजर्स के लिए होंगे। बता दें कि Bard को बंद करने के बाद गूगल ने जेमिनी को लॉन्च किया है। गूगल ने जेमिनी को लोकसभा चुनाव 2024 के बाद लॉन्च किया है। गूगल ने चुनावी रिजल्ट्स को लेकर भी कई तरह की पाबंदियां लगाई थी।
Comments (0)