क्या है फाल्कन सेंसर सॉफ्टवेयर?
इस समस्या को समझने से पहले आपको जानना होगा कि फाल्कन सेंसर क्या है।सीधे भाषा में कहें तो फाल्कन सेंसर साइबर हमलों से कंप्यूटर की सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया एक जरूरी सॉफ्टवेयर है।
यह सॉफ्टवेयर खतरों की पहचान करने और उन्हें रोकने के लिए एडवांस AI का उपयोग करता है।
इस फीचर को बेहतर बनाने के लिए फरवरी में नया फीचर जोड़ा गया , जिसमें गड़बड़ी हो गई थी।
शुरुआत में ठीक काम कर रहा था फीचर
कंपनी ने बताया कि शुरुआत में नया फीचर उम्मीद के मुताबिक काम कर रहा था, समस्या जुलाई में आई।जुलाई में कंपनी ने जारी किए गए अपडेट में एक गंभीर एरर सामने आया, जिसके कारण माइक्रोसॉफ्ट को एक बड़े आउटेज का सामना करना पड़ा।
इस अपडेट ने फाल्कन सेंसर को गलत जानकारी दी, जिसके कारण यह क्रैश हो गया।
इस वजह से लाखों Windows कंप्यूटर्स पर ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ दिखाई दिया।
इसके आलावा एयरलाइन्स, ऑफिस और यहां तक की चैनल भी प्रभावित हुए है।
क्राउडस्ट्राइक ने स्वीकारी गलती
क्राउडस्ट्राइक ने इस मुद्दे पर अपनी गलती को स्वीकारा है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कई बदलाव करने की बात कही है।इनमें सॉफ्टवेयर अपडेट की टेस्टिंग को और मुश्किल करने की बात पर जोर दिया गया ।
कंपनी कस्टमर्स को अपडेट पर अधिक कंट्रोल देने की बात की गई।
Comments (0)