मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने घोषणा की है कि वह 9 जनवरी, 2025 को भारत में अपनी इलेक्ट्रिक G Wagon (G 580) को लॉन्च करेगी। इस इलेक्ट्रिक G Wagon को पहले 2024 में भारत मोबिलिटी शो में कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था। वहीं यह इलेक्ट्रिक G Wagon ग्लोबल मार्केट में इस साल के बीच से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुकी है। कंपनी का दावा है कि यह नया इलेक्ट्रिक मॉडल ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए मशहूर G Wagon से कहीं बेहतर परफॉर्मेंस देगा।
G 580 का डिज़ाइन पहले से ही मौजूद G 450d से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें कुछ नए बदलाव किए गए हैं। इसके ग्रिल और EQ बैज से इसकी पहचान अलग होती है। इसके एयरोडायनामिक डिज़ाइन को बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयास किए गए हैं। इसमें नया A-पिलर डिजाइन और छत पर नया स्पॉइलर लिप दिया गया है, जिससे यह और भी आकर्षक और आधुनिक नजर आता है। रियर बूट पर लगे ऑप्शनल स्पेयर व्हील होल्डर को एक समान स्टाइल वाले चार्जिंग केबल होल्डर से बदला जा सकता है। इसके इंटीरियर्स में G-क्लास का ही डिज़ाइन है, लेकिन इसमें कुछ नए EV-विशेष फीचर्स और स्विचगियर दिए गए हैं।
मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने घोषणा की है कि वह 9 जनवरी, 2025 को भारत में अपनी इलेक्ट्रिक G Wagon (G 580) को लॉन्च करेगी।
Comments (0)