अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेन्नई जन्मे भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णनन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सीनियर पॉलिसी एडवाइजर नियुक्त किया गया है। श्रीराम ट्रंप को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में हर तरह की सलाह देंगे। इन्हें एलन मस्क का खास माना जाता है। साथ ही वो पूर्व माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारी भी हैं। मौजूदा वक्त में श्रीराम एक स्टार्टअप के मालिक हैं, जो व्हाइट हाउस ऑफिस के साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी पर काम करेंगे।
चेन्नई के श्रीराम कृष्णन को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सीनियर पॉलिसी एडवाइजर नियुक्त किया है। एक मिडिल क्लास परिवार से आने वाले श्रीराम ने माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक, ट्विटर और स्नैप जैसी दिग्गज कंपनियों में काम किया है।
Comments (0)