जियो ने यूजर्स के लिए नया डेटा लोन ऑफर पेश किया, जिससे बिना तुरंत भुगतान किए अतिरिक्त डेटा प्राप्त कर सकते हैं।
जियो यूजर्स की मौज आने वाली है। क्योंकि जियो की तरफ से नया ऑप्शन लाया गया है। इसमें आप बिना पेमेंट किए भी डेटा हासिल कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसे संभव है? इसकी मदद से ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। अभी यूजर्स को 2GB, 2.5GB और 3GB तक रोजाना डेटा दिया जा रहा है। हालांकि इसके बाद भी यूजर्स के लिए एडिशनल डेटा की डिमांड रहती है।
जियो यूजर्स को डेटा लोन ऑफर कर रहा है। अगर आप डेटा लोन लेते हैं तो आपको तुरंत कोई रिचार्ज नहीं करना होगा। ऐसे में आप पेमेंट करने से भी बच जाएंगे और सभी चीजों से तुरंत निपट भी सकते हैं। ऐसे में एडिशनल डेटा जरूरत को भी ये पूरा कर देता है। साथ ही आप बाद में लोन की पेमेंट भी कर सकते हैं।
Comments (0)