लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र में होली पर्व के दौरान कई जगह अराजकता का माहौल उत्पन्न रहा जिसे रोकने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम दिखाई दिया लालकुआँ कोतवाली के अंतर्गत बिन्दुखत्ता में दुकान खोलने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई।
पीड़ित पक्ष ने की कार्रवाई की मांग
आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें बचाव करने आए युवक का अंगूठा कट गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली लालकुआँ में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस एस सी विभाग के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश कुमार के छोटे भाई बिंदुखत्ता निवासी प्रेम प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि होली के दिन वह अपने चाचा के घर मौजूद थे।
इसी दौरान क्षेत्र के कुछ दबंग किस्म के लोग वहां पहुंचे और जबरन दुकान खोलने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के दौरान जब उनके जमाई सागर अरोरा ने बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया जिससे उनका अंगूठा कटकर अलग हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पहले से रंजिश रखते थे और सुनियोजित तरीके से हमला करने आए थे। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
Comments (0)