होली के दिन इंदौर एयरपोर्ट क्षेत्र में अचानक आग लग गई। यह आग शाम के समय देवी अहिल्या बाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के परिसर में सूखी झाड़ियों में भड़क उठी।
कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी और दूर-दूर तक धुआं व लपटें दिखाई देने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
दूर तक दिखीं लपटें
इसके साथ ही एयरपोर्ट थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दोनों टीमों ने मिलकर हालात को काबू में करने की कोशिशें शुरू कर दीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।
लोगों के मुताबिक यहां बड़ी मात्रा में सूखी झाड़ियां मौजूद हैं, जिसके कारण आग लगने का खतरा बना रहता है। गर्मियों के मौसम में ऐसे मामलों में और बढ़ोतरी हो जाती है। फिलहाल आज आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
Comments (0)