इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के चलते खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिकों के लिए राहत की खबर है। मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव का असर संयुक्त अरब अमीरात (दुबई, अबू धाबी), कतर, ओमान, कुवैत, बहरीन और सऊदी अरब तक देखा जा रहा है। इन देशों में बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश के लोग पढ़ाई, नौकरी, व्यापार या पर्यटन के सिलसिले में मौजूद हैं। वर्तमान हालात के कारण कई नागरिक अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। अब तक एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों का स्पष्ट शेड्यूल जारी नहीं होने से अनिश्चितता बनी हुई है।
दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में बना कंट्रोल रूम
खाड़ी देशों में फंसे नागरिकों की मदद के लिए राज्य सरकार ने नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम 24×7 कार्यरत रहेगा और जरूरतमंद नागरिक यहां फोन, व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
सीधे विदेश मंत्रालय से समन्वय
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह कंट्रोल रूम केवल सूचना संग्रह तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विदेश मंत्रालय और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ सीधे समन्वय कर त्वरित राहत उपलब्ध कराने का काम करेगा।
इमरजेंसी में यहां करें संपर्क
- हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005
- व्हाट्सएप: 9818963273
- ईमेल: mphelpdeskgulf@gmail.com प्रदेश सरकार ने अपील की है कि खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिक किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और जारी आधिकारिक संपर्क माध्यमों का उपयोग करें।
Comments (0)