छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए फूलो देवी नेताम को फिर से उम्मीदवार बनाया है। फिलहाल जिन दो सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें फूलो देवी नेताम का नाम भी शामिल है।
कांग्रेस ने दोबारा जताया भरोसा
फूलो देवी नेताम वर्तमान में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद हैं। पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। राजनीतिक गलियारों में उनके नाम को लेकर पहले भी चर्चा थी, जिसे अब लगभग तय माना जा रहा है।
बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार
इधर भारतीय जनता पार्टी ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। लक्ष्मी वर्मा वर्तमान में महिला आयोग की सदस्य हैं
Comments (0)