मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चकराता विधानसभा के त्यूणी दौरे पर रहे.जहां उन्होंने मुख्य सेवक संवाद-आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत की । इस दौरान उन्होंने आम जनता की समस्याओं को भी सुना। कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.ग्रामीण महिलाएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका निराकरण करना था।
विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण
चकराता विधानसभा के त्यूणी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में जौनसार बावर की जनता के साथ मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित कर विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर के समग्र विकास के प्रति भाजपा सरकार पूर्ण रूप से कृत संकल्पित है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए महासू महाराज मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण के लिए ₹120 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मास्टर प्लान के बाद यहां तीर्थाटन और रोजगार बढ़ेंगे। साथ ही हरिपुर में भी यमुना घाट का निर्माण किया जा रहा है। यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि तीर्थाटन और पर्यटन को भी नई ऊंचाइयां प्रदान करेगी जिससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि को बल मिलेगा।
Comments (0)