राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि कक्षा 12वीं के सीनियर सेकेंडरी (कला, विज्ञान और वाणिज्य) तीनों संकायों का परिणाम आज सुबह 10:00 बजे जारी किया जाएगा। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से नतीजों की घोषणा करेंगे।
राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा कब हुई?
राजस्थान बोर्ड की परीक्षा 12 फरवरी 2026 से शुरू हुई और 11 मार्च 2026 को समाप्त हुई। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:45 बजे तक आयोजित की गई।
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
साल 2025 में राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12 का रिजल्ट 22 मई को जारी किया था। उस वर्ष आर्ट्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 97.78%, कॉमर्स स्ट्रीम का 99.07% और साइंस स्ट्रीम का 98.43% दर्ज किया गया था।