मध्यप्रदेश में शिक्षक वर्ग एक बड़े आंदोलन की तैयारी में है। राज्य के करीब डेढ़ लाख शिक्षक अब सड़कों पर उतरने वाले हैं। Teacher Eligibility Test (TET) को लेकर 12 अलग-अलग शिक्षक संगठन एकजुट हो गए हैं और सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
शिक्षक संगठनों का कहना है कि सरकार 2006 से पहले नियुक्त उन शिक्षकों पर भी TET पास करने की अनिवार्यता थोप रही है, जिनकी नौकरी में अभी 5 साल से अधिक समय शेष है। इसे लेकर शिक्षकों में भारी नाराजगी है।
आंदोलन को लेकर संगठनों ने तीन चरणों में रणनीति तैयार की है—
- 8 अप्रैल: जिला स्तर पर सम्मेलन
- 11 अप्रैल: ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन
- 18 अप्रैल: राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा
शिक्षक संगठनों ने TET के दायरे में आने वाले सभी शिक्षकों की सूची भी तलब कर ली है, जिससे आंदोलन को और मजबूत बनाया जा सके। संगठनों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। फिलहाल पूरे प्रदेश में शिक्षक वर्ग सरकार के फैसले के खिलाफ लामबंद होता नजर आ रहा है।