इजरायल अमेरिका ईरान युद्ध के चलते देश भर के गैस सिलेंडरों को लेकर मची हाहाकार मकचा हुआ है और आध्यातमिक राजधानी के रूप में पहचाने जाने वाली धर्म नगरी हरिद्वार में भी गैस सिलेंडर को लेकर अफरा तफरी मची हुई है ऐसे है धर्मनगरी में संधू संतों के लिए चलने वाले अन्न क्षेत्रों पर भी संकट के बादल छाने लगे है और अब अन्न क्षेत्र बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं
गीता कुटीर तपोवन का अन्न बंद होने की कगार
अन्न क्षेत्रों का गैस सिलेंडरों का भंडार खत्म हो रहा है और उनको उनके कोटे के अनुरूप गैस सिलेंडर मिल नही पा रहे है और जिला प्रशासन या जिला पूर्ति विभाग भी उनको कोई संतोषजनक जबाव नही दे रहा है यही स्थिति रही तो एक दो दिन में अधिकांश अन्नक्षेत्र बंद हो जाएंगे और हजारों साधु संतों के सामने भोजन की मुश्किल आ जायेगी यहां तक कि धर्मनगरी में सबसे बड़ा और पुराना 1974 से चलने वाला रोजाना सुबह शाम हजारों गरीब दंडी स्वामियों और संतो को भोजन करने वाला श्री गीता कुटीर तपोवन का अन्न क्षेत्र बंद होने के कगार पर पहुंच गया है गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते अन्न क्षेत्र में भोजन बनाने के लिए मात्र एक दिन के लिए गैस सिलेंडर बचे हैं और गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो नही रही है और अगर गैस सिलेंडर नही आये तो एक दिन बाद अन्न क्षेत्र में भोजन बनना बंद हो जाएगा
गीता कुटीर तपोवनके प्रबंधक शिव दास दुबे का कहना है कि हमारे यहां आश्रम में लगभग 300 लोग निवास करते हैं विद्यार्थी कर्मचारी यात्री अलग है और शाम को 1000-800 संत लगभग 50 वर्षों से अन्न क्षेत्र में बैठ करके भोजन प्राप्त करते हैं पिछले एक सप्ताह से गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, गैस एजेंसियों का कहना है कि हमें ऊपर से आश्रमों को गैस देने के लिए कोई निर्देश नहीं मिला है कोई गाइडलाइन नहीं आई है इस स्थिति में मुझे लगता है कि कल तक तो हम किसी तरह से अन्य क्षेत्र चला पाएंगे परसों से अन्य क्षेत्र बंद हो सकता है और इसकी समस्या से साधु संत भूखे रहेंगे और सत्य सरोवर भूपतवाला क्षेत्र में ऐसा यही अन्न क्षेत्र है यहां पर प्रतिदिन शाम को बैठ करके भोजन प्राप्त होता है और अगर गैस नहीं मिली तो संतो की सामने भूखे रहने की नौबत आ जाएगी और इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
Comments (0)