2027 विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही हरिद्वार का सियासी तापमान बढ़ने लगा है। रानीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता दाताराम चौहान ने बड़ा बयान देते हुए चुनावी मैदान में उतरने के संकेत दिए हैं। उन्होंने दावा किया है कि वो राष्ट्रीय पार्टी से चुनाव लड़ने जा रहे है। निर्दलीय लड़ने का सवाल ही नही उठता
क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति
दाताराम चौहान ने स्पष्ट कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव रानीपुर सीट से ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी राष्ट्रीय पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ने का कोई औचित्य नहीं है। उनका मानना है कि राष्ट्रीय पार्टी के साथ चुनाव लड़ने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सकेगा।
किसान संगठनों का समर्थन
उन्होंने आगे बताया कि उन्हें विभिन्न किसान संगठनों का समर्थन प्राप्त है जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत हुई है। चौहान ने कहा कि क्षेत्र के किसान मजदूर और आम जनता बदलाव चाहती है और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
रानीपुर विधानसभा सीट पर दाताराम चौहान के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें किस पार्टी से टिकट मिलता है और चुनावी मुकाबला किस दिशा में जाता है।