‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो बदल दी है। सभी नेताओं ने अपनी प्रोफाइल में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो लगाया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सबसे पहले अपनी प्रोफाइल फोटो बदली, जिसके बाद कई वरिष्ठ नेताओं ने भी ऐसा किया।
कई केंद्रीय मंत्रियों ने बदली प्रोफाइल फोटो
प्रधानमंत्री के बाद केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, विदेश मंत्री S. Jaishankar, वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman और केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal ने भी अपनी सोशल मीडिया डीपी बदलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो लगाया।
कई मुख्यमंत्रियों ने भी जताया समर्थन
भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इस अभियान के समर्थन में अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदली। इनमें Yogi Adityanath, Devendra Fadnavis, Bhajan Lal Sharma, Pushkar Singh Dhami और Nayab Singh Saini शामिल हैं।
पीएम मोदी ने सैनिकों को किया नमन
प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा कि एक साल पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेनाओं ने अद्वितीय साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया था। उन्होंने कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हमला करने वालों को भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।
आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश
पीएम मोदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की आतंकवाद के खिलाफ मजबूत नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने भारतीय सेनाओं की पेशेवर क्षमता और आपसी समन्वय को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया।
क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’?
भारत ने 6 और 7 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। इस सैन्य अभियान के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए गए थे। यह कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 नागरिकों की मौत हुई थी।