उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के धौलाना कस्बे में बीते शनिवार का दिन एक अनोखी और यादगार शादी का गवाह बना। आपको बता दें कि, तीन फुट के दूल्हे विजय और दो फुट सात इंच की दुल्हन चारुल ने पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं।
शादी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी
आपको बता दें कि, करीब एक साल पहले तय हुए इस रिश्ते की शादी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर लगभग दो बजे विजय बैंड-बाजे और डीजे के साथ बारात लेकर धौलाना पहुंचे। कस्बे में जैसे ही बारात ने प्रवेश किया, माहौल उत्साह और जिज्ञासा से भर गया।
सच्चे रिश्ते दिलों से बनते हैं, कद से नहीं
जयमाला के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट और शुभकामनाओं की गूंज ने पूरे वातावरण को भावुक बना दिया। लोग इस अनोखी जोड़ी को देखने और इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने के लिए उत्साहित नजर आए। नवदंपती ने मुस्कुराते हुए सभी का आशीर्वाद स्वीकार किया। इस शादी ने यह संदेश दिया कि सच्चे रिश्ते दिलों से बनते हैं, कद से नहीं।
Comments (0)