भोपाल। आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा राष्ट्रहित और जनहित की सोच रखते हैं।
सीएम ने सुनी मन की बात
कार्यक्रम का आयोजन बूथ क्रमांक-20, माता शबरी मंडल, नेहरू नगर, पुलिस लाइन, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा (152), भोपाल में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, दिव्यांग खिलाड़ी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद थे।
पीएम का लोकप्रिय कार्यक्रम प्रेरणादायी है
सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह लोकप्रिय कार्यक्रम सभी देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने बताया कि ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने हमेशा देश और समाज के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए संदेश दिए हैं। उन्होंने कहा - प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन हम सभी के लिए मार्गदर्शक और प्रेरक है, जो हमें सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा देता है।
Comments (0)